{"_id":"611e9e408ebc3e79a9139424","slug":"uttarakhand-has-never-given-recognition-to-regional-parties-trivendra-roorkee-news-drn3879241178","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को नहीं दी मान्यता: त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को नहीं दी मान्यता: त्रिवेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। वन महोत्सव और हरेला पर्व के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की पहुंचकर पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम के तहत गंगनहर की पटरी पर दस हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कभी क्षेत्रीय दलों को मान्यता नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां की जनता को बरगलाने का काम किया है।
बृहस्पतिवार को रुड़की में गंगनहर किनारे आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण असंतुलन के कारण करीब आठ करोड़ लोग बीमार हो सकते हैं। इसी कड़ी में पौधरोपण की शुरुआत की गई है, जिसमें पीपल, बरगद, नीम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक लाख पौधों का लक्ष्य है, जिसमें 80 हजार पौधे रोपे जा चुके हैं। सभी पौधे बाहर से मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान का आह्वान भी किया था, जिसमें युवाओं ने उत्साह दिखाया। अब सितंबर में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। इस स्थिति में सभी युवा बढ़-चढ़कर रक्तदान करें। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बरगलाने का काम किया है। उत्तराखंड की जनता उनके मंसूबों को जान चुकी है।
कार्यक्रम संयोजक कोर कॉलेज के प्रबंधक जेसी जैन ने कहा पर्यावरण सुधार के लिए पौधरोपण से अच्छा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पूर्व मंत्री गौरव चौधरी, पूर्व मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंडी समिति के अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर, राजकुमार पुंडीर, अभय पुंडीर, कल्पना सैनी, सुबोध राकेश, डॉ. गौरव चौधरी, सागर गोयल आदि उपस्थित रहे।