फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uttam Sugar Mill paid 13.53 crores

उत्तम ने दो समितियों को किया 13.53 करोड़ का भुगतान

Wed, 09 Feb 2022 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Uttam Sugar Mill paid 13.53 crores
लिब्बरहेड़ी उत्तम शुगर मिल ने इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति और लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के किसानों को दस दिन की गई गन्ना खरीद का 13 करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान किया है। यह भुगतान गन्ना विकास समिति के खाते में भेज दिया गया है। जल्द ही पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की चीनी मिलों ने धीरे-धीरे किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू कर दिया है। हालांकि गन्ना भुगतान करने में इकबालपुर मिल फिसड्डी तो उत्तम शुगर मिल अव्वल है। हाल ही में उत्तम शुगर मिल ने किसानों को एक से दस जनवरी तक की गई गन्ना खरीद का भुगतान किया है। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएस लांबा ने बताया कि शुगर मिल लगातार गन्ने का भुगतान कर रही है। किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को एक से दस जनवरी तक की गई गन्ना खरीद का भुगतान किया है। इसके तहत मिल ने लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति को आठ करोड़ 65 लाख रुपये का भुगतान किया है। इकबालपुर समिति को चार करोड़ 88 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। यह भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। जल्द यह भुगतान किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। चीनी मिल किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक की व्यवस्था बसंत कालीन बुवाई के लिए कर रहा है। किसान गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि समिति को मिल का भुगतान प्राप्त हो गया है। इस भुगतान को समिति के खाते में लगा दिया गया है। जल्द ही ये भुगतान किसानों के खातों में भी ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed