फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Used to withdraw money by cloning ATM

एटीएम का क्लोन बनाकर निकालते थे पैसे

Fri, 24 Dec 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Used to withdraw money by cloning ATM
भगवानपुर थाने में पकड़े गए एटीएम चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एटीएम क्लोन बनाने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके पास से दर्जन भर एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्कैनर डिवाइस आदि बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि एक दिन पहले सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात के टपरी गांव निवासी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि भगवानपुर तिराहे पर एक बैंक के एटीएम से वह कुछ धनराशि निकाल रहे थे। दो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर एटीएम कार्ड छीन लिया। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सत्यवान और प्रवीण निवासी वार्ड नंबर दो, गणेश कालोनी जिला हिसार बताया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड और डिवाइस मिली। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर एटीएम क्लोन बनाना सीखा। इसके बाद लोगों की मदद करने के बहाने उनसे कार्ड बदल लेते थे। बताया कि वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर एटीएम बदलकर और बिना चिप वाले एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खातों से धनराशि निकाल चुके हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed