{"_id":"6823964855644dfdb004a854","slug":"ups-jcb-found-working-in-buggawala-without-paying-tax-seized-roorkee-news-c-5-1-drn1027-689452-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिना टैक्स चुकाए बुग्गावाला में काम करती मिली यूपी की जेसीबी, सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिना टैक्स चुकाए बुग्गावाला में काम करती मिली यूपी की जेसीबी, सीज की
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर वाहन दौड़ने वालों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने अभियान चलया। मंगलवार सुबह एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलारिया के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलौर, मंडावर चेकपोस्ट और बुग्गावाला में चेकिंग की।
पलारिया ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कई लोग अधूरे दस्तावेज, ओवरलोड और बिना टैक्स भरे भारी वाहनों को दौड़ा रहे हैं। टीम ने बुग्गावाला क्षेत्र में बिना टैक्स चुकाए काम कर रही जेसीबी को सीज करने के अलावा अन्य पांच वाहन भी पकड़े हैं। जबकि 25 वाहनों के चालान किए है। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर दो बजे तक जारी रही।
पलारिया ने बताया कि जेसीबी यूपी नंबर पर पंजीकृत थी और बिना टैक्स चुकाए प्रदेश में काम कर रही थी। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।जबकि एक ट्रक और टैक्सी भी बिना दस्तावेज के दौड़ती मिली। अन्य कई वाहनों के भी कागजात अधूरे मिले। एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलारिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक चेकिंग अभियान जारी रहा। अभियान में 6 भारी वाहनों को सीज किया है। जबकि 25 वाहनों के चालान किए हैं। टीम में परिवहन सहायक निरीक्षक प्रदीप सैनी, प्रमोद कुमार, विकास और वारिस कुमार शामिल रहे।