{"_id":"62d44451c26c224ecd54d914","slug":"uproar-over-closure-of-ganga-bridge-chandrashekhar-chowk-jam-roorkee-news-drn417480883","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा ब्रिज बंद करने पर हंगामा, चंद्रशेखर चौक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा ब्रिज बंद करने पर हंगामा, चंद्रशेखर चौक जाम
विज्ञापन
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने नए पुल के बाद गंगा ओवरब्रिज से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इससे भारी जाम लग गया। नाराज लोगों ने मौके पर ही हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह गंगा ब्रिज को खोलने की मांग की जिद पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने गंगा ब्रिज को वन-वे कर दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर पुलिस का पूरा ध्यान यातायात व्यवस्था पर टिका है। पुलिस ने शहर में चंद्रशेखर चौक से लेकर गणेशपुर पुल तक कांवड़ पटरी पर दो और चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी है। इसके लिए पुलिस ने बोट क्लब और चंद्रशेखर चौक पर बैरिकेडिंग लगाई है। नए पुल से भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। रविवार दोपहर के बाद कांवड़ियों की अधिक भीड़ के बाद पुलिस अधिकारियों ने गंगा ओवरब्रिज पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शाम को पुलिस की ओर से ब्रिज के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई। इससे स्थानीय लोग भड़क गए और ब्रिज पर ही हंगामा कर दिया। साथ ही गंगा ब्रिज को खोले जाने की मांग करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता की। पुलिस ने मामला बढ़ता देख बैरिकेडिंग लगाने के आधा घंटे बाद ही गंगा ब्रिज को वन-वे कर दिया। ब्रिज पर चंद्रशेखर चौक से ही वाहनों की आवाजाही कर दी। बीटी गंज की ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। बीटी गंज से आने वाले वाहन सीधा नगर निगम पुल से होकर सिविल लाइंस बाजार आएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम पुल पर लगा जाम
गंगा ओवरब्रिज बंद होने से नगर निगम पुल पर एक साथ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते नगर निगम पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। नगर निगम पुल के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। इसका असर मेन बाजार पर भी दिखाई दिया और वहां पर भी जाम लग गया। ओवर ब्रिज वन-वे करने के बाद नगर निगम पुल पर हालात सामान्य हो पाए।
जवानों से उलझ रहे वाहन चालक
कांवड़ पटरी पर जाने के लिए वाहन चालक ड्यूटी पर लगे जवानों से उलझ रहे हैं। रविवार शाम जवानों ने एक बाइक सवार युवक को रोककर पीछे की ओर जाने की बात कही। इस पर युवक उनसे उलझ गया। जवानों ने उसकी बाइक की चाबी निकालकर साइड में खड़ी कर दी। साथ ही सूचना सिविल लाइंस कोतवाली में दी। इस पर पुलिस बाइक को लेकर कोतवाली पहुंची और सीज कर दिया।
कांवड़ पटरी पर सिर्फ कांवड़ यात्री ही चलेंगे। कोई भी वाहन कांवड़ पटरी पर नहीं चलेगा। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए गंगा ओवरब्रिज को वन-वे कर दिया गया है।