फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar of farmers due to non-availability of sugarcane slip

गन्ना पर्चियां नहीं आने से किसानों का गन्ना समिति पर हंगामा

Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers due to non-availability of sugarcane slip
रुड़की गणेशपुर स्थित इकबालपुर गन्ना समिति में गन्ना पर्चियों को लेकर सचिव का घेराव करते भाकियू ? - फोटो : ROORKEE
समय पर गन्ना पर्ची नहीं आने से भड़के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (रोड़) के बैनर तले इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति और चीनी मिल किसानों का उत्पीड़न कर रही हैं। समय पर पर्चियां नहीं आने से किसानों का अधिकतर गन्ना अभी खेतों में ही खड़ा है जबकि किसानों को खेत खाली कर दोबारा गन्ने की बुवाई करनी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से किसानों के सामने पर्याप्त संख्या में गन्ना पर्ची नहीं आने की समस्या बनी हुई है। पर्चियां नहीं आने से किसान इस समय बेहद परेशान हैं। आए दिन पर्चियों की सुध लेने के लिए इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति से किसानों को कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल रहा है। इससे गुस्साए किसान बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (रोड़) के बैनर तले इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति पर एकत्रित हुए। यहां किसानों ने समिति के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। किसानों ने समिति और मिल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद समिति सचिव ने किसानों को वार्ता के लिए अपने कमरे में बुलवाया। भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने आरोप लगाया कि चीनी मिल और गन्ना समितियां किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही हैं।
विज्ञापन

किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। किसान आए दिन गन्ना पर्चियां नहीं आने की शिकायत लेकर समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। समय पर पर्चियां नहीं पहुंचने से किसानों का गन्ना फरवरी के अंत तक खेतों में ही खड़ा है। जबकि, इस समय किसानों के पास बेहद कम गन्ना बचता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल स्थानीय किसानों का गन्ना नहीं ले रही है। बाहर से गन्ना खरीदा जा रहा है। समिति सचिव कुलदीप तोमर ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि मिल से बात कर किसानों को पर्याप्त पर्चियां पहुंचाई जाएंगी। इसके बाद किसान शांत हुए। मौके पर जिलाध्यक्ष नाजिम अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मुबारिक अली, प्रदीप त्यागी, कारी शहजाद, इरशाद, जावेद अली, पवन रोड, सतीश, अरशद, सोनू चौधरी, जावेद, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल केंद्रों पर घटतौली का आरोप
हंगामे के दौरान किसानों ने समिति अधिकारियों पर आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगे तौल केंद्रों पर घटतौली हो रही है। तौल बाबू अपने हिसाब से तौल पर्चियां भरता है। आरोप लगाया कि समिति अधिकारी यदि क्षेत्र में समय-समय पर निरीक्षण करते तो तौल केंद्रों पर घटतौली पर अंकुश लग सकता है, लेकिन अधिकारी कभी तौल केंद्रों पर निरीक्षण करने नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed