फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar for women for lack of employment

रोजगार न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar for women for lack of employment
भगवानपुर ब्लाक कार्यालय के बाहर मनरेगा योजना के तहत रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते डाडा जल? - फोटो : ROORKEE
क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी महिलाओं ने मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार देने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर जल्द ही रोजगार दिए जाने की मांग की। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

ग्राम डाडा जलालपुर निवासी कुछ महिलाएं स्थानीय प्रशासन से मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार दिए जाने की मांग कर रही है। बावजूद इसके महिलाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को इससे नाराज महिलाएं एकत्रित होकर ब्लाक कार्यालय के बाहर पहुंची और हंगामा कर दिया। महिलाओं ने रोजगार नहीं मिलने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह लंबे समय से ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से मनरेगा के अंतर्गत रोजगार की मांग करती आ रही हैं। बावजूद इसके उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने बीडीओ मनमोहन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान हंगामा करने वाली महिलाओं में राधा, शिमला, सरोज, रूबी, छोटी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed