फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar at vaccination center, work stalled for one hour

टीकाकरण केंद्र पर हंगामा, एक घंटे ठप रहा काम

Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar at vaccination center, work stalled for one hour
टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक हो गई। इससे केंद्र पर हंगामा हो गया और टीकाकरण का काम ठप हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, करीब एक घंटे तक टीकाकरण कार्य ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को लक्सर के केवी इंटर कॉलेज में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेशन का काम चल रहा था। इस बीच लक्सर निवासी एक व्यक्ति भी अपनी मां को टीका लगवाने केंद्र पर पहुंचा था। इस बीच वह महिलाओं की लगी लाइन में घुस आया। इसे लेकर कर्मचारियों ने ऐतराज जताया। इस पर व्यक्ति की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई और हंगामा हो गया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह महिलाओं की लाइन में नहीं घुसा था। सिर्फ वह कर्मचारियों से यह पूछ रहा था कि टीका लगने के बाद उसकी मां को शुगर की दवाई भी अलग से देनी होगी या नहीं। इस पर कर्मचार भड़क गए। वहीं, मामला इतना बढ़ा कि कर्मचारी टीकाकरण बंद कर कोतवाली पहुंच गए। वहीं, उक्त व्यक्ति भी कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और कर्मचारी वापस केंद्र पर आ गए। इस बीच करीब एक घंटे तक टीकाकरण का कार्य ठप रहा। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई। उधर, लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed