फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled truck overturns on car, five people narrowly left

अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, मची चीख पुकार

Fri, 04 Feb 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturns on car, five people narrowly left
भगवानपुर क्षेत्र करौंदी गांव के पास ट्रक पलटने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : ROORKEE
माल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर साइड से गुजर रही कार पर पलट गया। इससे कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह कार में सवार एक कंपनी के पांच कर्मचारियों को बाहर निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी के पांच कर्मचारी कार में किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार करौंदी गांव के पास टोल प्लॉजा पर पहुंची तो साइड में चल रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में कार भी आ गई और कार की छत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक कार पर पलटते ही कार सवारों ने शोर मचा दिया। हादसा होता देख लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और किसी तरह कार सवारों को कार से बाहर निकाला। पांचों में से किसी को भी चोट नहीं आई। हालांकि, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। कार चला रहे कंपनी के एचआर मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में जा रहे थे। इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। हादसे से कार क्षतिग्रसत हुई है जबकि कार सवारों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मामले कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed