फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled tempo overturns in ditch, three injured

अनियंत्रित टेंपो खाई में पलटा, तीन लोग घायल

Tue, 08 Mar 2022 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo overturns in ditch, three injured
मुजफ्फरनगर की ओर से सवारी लेकर लक्सर की ओर जा रहा टेंपो हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में बैठे तीन लोग दब गए। राहगीरों ने टेंपो को सीधा कर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक टेंपो मुजफ्फरनगर से खानपुर होते हुए लक्सर की ओर जा रहा था। टेंपो में चालक ने कई लोग बैठा रखे थे। खानपुर-लक्सर हाईवे पर प्रह्लादपुर गांव के पास टेंपो में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। पता चलते ही चालक ने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नियंत्रण से बाहर हो गया और रुकने के बजाय सीधे सड़क किनारे खाई में पलट गया। टेंपो में सवार तीन लोग नीचे दब गए। दुर्घटना का पता चलते ही पास स्थित फैक्टरी में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और टेंपो को सीधा कर तीनों लोगों को बाहर निकाला। खानपुर से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस तीनों घायलों को लेकर लक्सर सीएचसी पहुंची। इस बीच घायल छोटूराम निवासी भोक्कारेड़ी, मुजफ्फरनगर का उपचार कर घर भेज दिया गया जबकि मुकेश निवासी मेरठ और अयूब की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed