फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled car stuck on tree

अनियंत्रित कार हाईवे से उतरी, नदी में गिरने से पलटी

Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car stuck on tree
हाईवे पर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस बीच खाई में खड़े एक पेड़ पर जाकर अटक गई। गनीमत रही कि कार नदी में नहीं गई, वरना उसमें सवार दो लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। कार को पेड़ पर अटका देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में क्रेन मंगवाकर कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद चालक कार लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक कार रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ने सोलानी नदी का पुल का पार किया तो अचानक हाईवे से नीचे उतरते हुए किनारे खाई की तरफ मुड़ गई। कार अचानक खाई में खड़े एक पेड़ से जा टकराई और बंद हो गई। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, दोनों को चोट नहीं आई। गनीमत रही कि कार पेड़ पर जाकर अटक गई। अगर कार पेड़ पर नहीं अटकती तो पलट कर नदी में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच मौके पर क्रेन को बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। वहीं, बताया जा रहा है कि कार सवार रुड़की क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed