{"_id":"617d5a6f48b0a6676e3d73d0","slug":"uncontrolled-bike-fell-on-the-highway-factory-worker-died-roorkee-news-drn3948671106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक हाईवे पर गिरी, फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक हाईवे पर गिरी, फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त के साथ भगवानपुर से चोली शहाबुद्दीनपुर की तरफ जा रहे एक फैक्टरी कर्मचारी की बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फैक्टरी कर्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव रामपुर घाट निवासी मोहसिन (20) भगवानपुर क्षेत्र के गांव चोली शहाबुद्दीनपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था और एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह करीब दस बजे मोहिसन अपने साथी गांव खुब्बनपुर निवासी काला के साथ बाइक से भगवानपुर से चोली की तरफ जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मोहसिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि काला की हालत सही बताई जा रही है। उधर, एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।