फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled bike collides with tree, employee dies

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, कर्मचारी की मौत

Tue, 22 Dec 2020 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with tree, employee dies
लक्सर-खानपुर मार्ग पर बाइक वाहन को बचाते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थिथकी गांव निवासी 47 वर्षीय ललित कुमार पुत्र कृष्णपाल लक्सर क्षेत्र में गनोली गांव के निकट स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह शेखपुरी गांव में परिवार के साथ किराये पर रह रहे थे। रोजमर्रा की तरह वह सोमवार को अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही लक्सर खानपुर मार्ग पर फैक्टरी से पहले पहुंचे तो खानपुर की ओर से जा रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। ललित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली के दरोगा उमेश नेगी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed