फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncontrolled bike collided with a pole, one dead, another seriously injured

Roorkee News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 29 Aug 2025 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a pole, one dead, another seriously injured
अनियंत्रित होकर एक बाइक साबतवाली गांव के गेट के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के साबतवाली गांव निवासी रामनाथ (40) बाइक से अपने रिश्ते के भाई आदित्य उम्र (27) के साथ झबरेड़ा किसी काम से गए थे। लौटते हुए जब वह दोनों बाइक से साबतवाली गांव के रास्ते पर मुड़े तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गांव के गेट के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


इस दौरान रामनाथ व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आदित्य का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed