फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uncle raped by the niece

मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म

Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped by the niece
सौतेले मामा ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग भांजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शादी सहारनपुर में हुई थी। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से उसको एक बेटी हुई। इसी बीच उसकी पहली पत्नी का भाई भी रुड़की में ही किराये पर रहने लगा। कुछ दिन पहले व्यक्ति की बेटी 12 साल की बेटी सौतेले मामा से मिलने गई थी। आरोप है यहां उसने नशीला पदार्थ पिलाकर भांजी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि भांजी को ब्लैकमेल कर कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पिता अपनी बेटी से मिलने गया तो तबीयत खराब होने की बात कहकर मिलने नहीं दिया। शक होने पर वह बेटी को लेकर घर आया। यहां किशोरी ने घटना की जानकारी दी। शनिवार देर शाम परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि सहारनपुर निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed