फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ultimate to administration to install Azad's statue

चंद्रशेखर की मूर्ति लगाने को प्रशासन को अल्टीमेट

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ultimate to administration to install Azad's statue
रुड़की। आजाद यूथ ब्रिगेड ने प्रशासन को 15 अगस्त तक चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद खुद ही प्रतिमा की स्थापना करने की चेतावनी है। ब्रिगेड की ओर से मेयर से भी मुलाकात कर जल्द प्रतिमा की स्थापना करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ आजाद ब्रिगेड की ओर से सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर बारिश की कामना के साथ छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रिगेड के संयोजक शक्ति सिंह राणा ने कहा कि ब्रिगेड के संघर्ष के बाद ही पुराने प्रतिमा स्थल पर पार्क का निर्माण हो रहा है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी तक चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है। अगर 15 अगस्त तक प्रशासन और नगर निगम ने प्रतिमा स्थापित नहीं करवाई तो वे खुद स्थापित करेंगे। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि प्रतिमा का स्थान बदला जाना शहीद का अपमान है। अब शहीद को सही सम्मान दिलाने के लिए प्रतिमा पुराने स्थान पर लगाना आवश्यक है। तनुज राठी ने कहा कि 15 अगस्त को ब्रिगेड की ओर से भव्य कार्यक्रम नवनिर्मित पार्क में किया जाएगा। इस दौरान पार्क का निर्माण करने वाले ठेकेदार सुरेश को सम्मानित किया गया। मौके पर संजीव ग्रोवर, बिट्टू शर्मा, लोकेश शास्त्री, पंकज गोयल, शोभित गौतम, अजीत मधुकर जाटव, विनीत कुमार, टोनी गंगा भक्त, रविंद्र राणा, अमन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed