फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ukimo workers will travel to Delhi today

दिल्ली को आज कूच करेंगे उकिमो कार्यकर्ता

Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ukimo workers will travel to Delhi today
रुड़की प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक में विचार रखते मोर्चा के र? - फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में बुधवार को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि दिल्ली में जो आंदोलन चल रहा है, उसमें पूरे देश का किसान एकजुट हो चुका है। आज किसान समझ चुका है कि अगर किसान नहीं जीत सका तो किसान कभी नहीं जीत पाएगा। उन्होंने किसानों से दिल्ली चलने की अपील की। चौधरी महकार सिंह ने कहा कि बुधवार की सुबह आठ बजे उकिमो कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। कहा कि दिल्ली में बैठे किसानों पर सरकार का उत्पीड़न हुआ तो उकिमो उत्तराखंड की सभी सीमाएं सील करेगी। इस दौरान चौधरी राजपाल सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, राजेंद्र सिंह, पवन त्यागी, प्रवीण राणा, सरदार जसवीर सिंह, सतवीर प्रधान, दुष्यंत, रणतेश, भूपेश शर्मा, मोहम्मद अब्दुल गनी, नरेश कुमार, चांदवीर मलिक, आकिल हसन, अमित कुमार, मकर सिंह, मोहम्मद तौसीफ, तपेश्वर सिंह, उपदेश, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed