{"_id":"61c9ea0fd6171f13003181d4","slug":"ucf-marketing-department-and-nccf-had-opened-20-procurement-centers-in-the-district-roorkee-news-drn400001890","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान ने तोड़े रिकॉर्ड, केंद्रों पर बंपर हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान ने तोड़े रिकॉर्ड, केंद्रों पर बंपर हुई खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले में इस बार खोले गए 20 सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की बंपर खरीद हुई है। इन सेंटरों पर अब तक करीब दो लाख 76 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। धान की खरीद बढ़ने से अधिकारियों के चेहरे खिल उठे हैं। अधिकारियों के अनुसार, उन्नत फसल और बढ़े रकबे के चलते धान की फसल बंपर हुई है।
हरिद्वार जिले में इस बार करीब 18 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई गई थी। सरकार ने तीन सरकारी महकमों उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूसीएफ), विपणन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से धान की खरीद कराई। इन तीनों विभागों ने जिले में 20 धान क्रय केंद्र खोले थे। एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी गई थी। इस बार बंपर हुई धान की खरीद ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल तीनों विभागों के केंद्रों पर कुल दो लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी। जबकि, इस बार इन केंद्रों पर दो लाख 76 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है।
पिछले साल एनसीसीएफ के दो केंद्रों पर 13 हजार आठ सौ क्विंटल धान खरीदा गया जबकि इस बार सात केंद्रों पर करीब 42.2 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। विपणन विभाग के केंद्रों पर पिछले साल करीब 1.28 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी जबकि इस बार करीब 1.49 लाख क्विंटल धान खरीदा गया। यूसीएफ के केंद्रों पर इस बार 88.9 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है जबकि पिछले साल इन केंद्रों पर 66.6 हजार क्विंटल खरीद हुई थी। एनसीसीएफ के जिला प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि इस बार एक अक्तूबर से धान खरीद शुुरू हुई थी। इस बार धान का सरकारी रेट पिछले साल के मुकाबले करीब 25 रुपये ज्यादा था। धान की कॉमन वैरायटी 1940 और ए ग्रेड धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया है। किसानों को अधिकतर खरीद का पैसा दे दिया गया है।
विज्ञापन
यहां खोले गए थे केंद्र
यूसीएफ : भगवानपुर, चुड़ियाला-इकबालपुर, मंगलौर, गोवर्धनपुर, लालढांग, ज्वालापुर, पनियाला-लाठरदेवा।
विपणन विभाग : भगवानपुर, मंगलौर, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद।
एनसीसीएफ : ऐथल, निरंजनपुर, रायसी, लंढौरा-शिकारपुर, इब्राहिमपुर-पथरी, बादशाहपुर, पथरी भाग चार-बहादराबाद।