संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक लापता हो गए। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महक सिंह निवासी लिब्बरहेड़ी ने तहरीर देकर बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार 11 सितंबर को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, इकबाल निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र सुहेल आठ सितंबर को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग फरार हो गए। सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि टांडा भनेड़ा रोड पर कुछ लोग आम के बाग में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनसे 2300 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मोहम्मद रफी और अनफाल निवासी मोहल्ला मलानपुरा व अंजार निवासी मोहल्ला मिर्दगान का चालान कर दिया गया है। दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भगवानपुर चंदनपुर जाने वाले रास्ते पर सुशील निवासी भगवानपुर चंदनपुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। संवाद