फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two women arrested with banned meat

प्रतिबंधित पशु काटने में दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Two women arrested with banned meat
प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारकर दो महिलाओं को पकड़ा है। साथ ही 275 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खेलपुर में एक घर में महिलाओं व पुरुषों की ओर से प्रतिबंधित पशु को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही एसओ पीडी भट्ट और एसआई कर्मचारी सिंह ने पुलिस टीम के साथ घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो आरोपी दीवार से कूदकर फरार हो गए। दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 275 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान शाहिन व नुरुल के तौर पर हुई है। घर मालिक शहनवाज और फरीद मौके से फरार हो गए। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed