फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two sides of eunuchs came face to face in the dispute

Roorkee News: विवाद में आमने-सामने आए किन्नरों के दो पक्ष

Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two sides of eunuchs came face to face in the dispute
I
विज्ञापन

IIदूसरे पक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाया पहले पक्ष पर छवि धूमिल करने का आरोप
I
I
I
Iकिन्नरों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को दूसरे पक्ष ने कलियर के एक होटल में प्रेसवार्ता कर अपने चेले पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

I
I
I
Iपिरान कलियर थाना क्षेत्र के दो किन्नरों के गुरु और चेले में विवाद चल रहा है। किन्नर उर्मी खान ने रविवार को कलियर पुलिस को तहरीर देकर अपने गुरु सपना किन्नर और उसके साथियों पर घर पर जाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को सपना किन्नर ने अपने समाज के साथ पिरान कलियर में प्रेसवार्ता कर बताया कि पूर्व शिष्य उर्मी खान ने मीडिया व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हमले का झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। बताया कि तीन नवंबर की रात को वह अपने घर जा रही थी। उनके शिष्य का घर भी उनके बराबर में है और जिस समय वह अपने घर पर गई थी, उस समय उर्मी खान अपने घर पर भी नहीं थी। इस दौरान उन पर हमला करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने बताया कि गलत आचरण के कारण उन्होंने उर्मी से संबंध विच्छेद कर लिया है। इस दौरान आर्यन, सोनिया, कोमल, बबली, पूजा, कंचन, रीना उर्फ रजनी, निशान आदि किन्नर मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed