फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two power stations closed due to line trip of pit bridge

पिटपुल की लाइन ट्रिप होने से दो बिजलीघर बंद

Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Two power stations closed due to line trip of pit bridge
पुहाना स्थित पावर ग्रिड में रोस्टिंग के कारण रामनगर स्थित पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन की 220 केवी लाइन ट्रिप हो गई। इस लाइन के ट्रिप होने से शहर के दो बिजलीघर बंद हो गए। इन बिजलीघरों से शहर और देहात की करीब डेढ़ लाख की आबादी जुड़ी है। बिजली सप्लाई सुचारु होने में तीन से चार घंटे का समय लगा। इसके बाद एक ट्रांसफार्मर फुंकने और कंट्रोल रूम की रोस्टिंग के चलते लोग सात घंटे बिना बिजली रहे।
विज्ञापन

दरअसल, रामनगर में पिटकुल का 220 केवी सब स्टेशन मौजूद है। इस सब स्टेशन पर पुहाना स्थित पावर ग्रिड से सप्लाई होती है। ब़ृहस्पतिवार को पुहाना में पावर ग्रिड पर कुछ फाल्ट आने से रोस्टिंग चल रही थी। इस रोस्टिंग के चलते 220 केवी सब स्टेशन की लाइन ओवरलोड होकर दोपहर करीब दो बजे ट्रिप हो गई। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रिप हुई लाइन को करीब आधे घंटे बाद ठीक करवा दिया था लेकिन इतने समय में पूरा बिजलीघर ओवरलोड हो गया और यूपीसीएल के ब्रह्मपुर बिजलीघर व छह नंबर बिजलीघर बंद हो गए। ये दोनों ही बिजलीघर शाम करीब पांच बजे तक बंद रहे।
विज्ञापन

इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि जैसे-तैसे विभाग ने बिजली सप्लाई शुरू की लेकिन तब तक ब्रह्मपुर बिजलीघर पर रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से बिजलीघर करीब छह घंटे और बंद रहा। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर रात करीब दस बजे ट्रांसफार्मर ठीक कर सप्लाई शुरू की ही थी कि इसी बीच कंट्रोल रूम से दो घंटे की रोस्टिंग हो गई। इससे लोगों को रात करीब 12 बजे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। मामले में ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल का कहना था कि पिटकुल की 220 केवी लाइन ट्रिप होने के चलते शहर के दोनों बिजलीघर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर पिटकुल के के अधीक्षण अभियंता एके सिंह का कहना है कि पुहाना स्थित पावर ग्रिड में शटडाउन की वजह से 220 लाइन ट्रिप हुई। हालांकि करीब आधे घंटे में सप्लाई शुरू कर दी गई थी। इस लाइन के ट्रिक होने से बिजलीघर के बंद होने का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed