फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two parts of the moving cargo train

चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी,हादसा टला

Sun, 28 Jul 2019 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two parts of the moving cargo train
लक्सर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में पहुंचने से पहले ही चलती मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अलबत्ता, घटना की वजह से रेल यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद से एक मालगाड़ी लक्सर पहुंची। मालगाड़ी यार्ड में पहुंचने ही वाली थी कि दो हिस्सों में बंट गई। कुछ दूर चलकर इंजन के साथ जुड़े डिब्बे भी रुक गए। गनीमत रही कि इस दौरान मालगाड़ी की गति काफी धीमी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि मालगाड़ी के दूसरे डिब्बे से जुड़ी की कपलिंग और हाउस पाइप टूटा था। आननफानन में गार्ड ने चालक को मालगाड़ी के दो हिस्से में बंटने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन रोकी गई। घटना की वजह से डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन लगभग एक घंटे बाधित रहा। गार्ड और चालक ने सूचना जानकारी कंट्रोल को दी। इसके बाद किसी तरह मालगाड़ी के दूसरे डिब्बे में लगी कपलिंग को निकालकर लगाया गया। स्टेशन मास्टर एनके सिंह ने बताया कि अचानक एक कोच से दूसरे कोच की कपलिंग अलग हो गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed