फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two parties fight over burning of firecrackers, seven injured

Roorkee News: पटाखे जलाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Sun, 03 Nov 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight over burning of firecrackers, seven injured
पटाखे जलाने के विरोध में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




भगवानपुर क्षेत्र स्थित चोली शहाबुद्दीनपुर गांव में योगेश कुमार परिवार के साथ किराये पर रहते हैं और एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर में पटाखे छोड़ रहे थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाले शाहनवाज, इस्लाम और फरमान ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि जमकर लाठी-डंंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के शाहनवाज, फरमान, इसरान, योगेश, मोहित, रोहित और साक्षी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। वहीं, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed