{"_id":"62d6ef31fcf0e713812e9bc7","slug":"two-other-accused-arrested-in-babu-murder-case-roorkee-news-drn4176726106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू हत्याकांड में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू हत्याकांड में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में युवक की हत्या करने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या के मामले में पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेमराजपुर के पास श्मशान घाट के पास 24 जून को दोपहर को गैंगवार में कुनाल उर्फ बाबू निवासी नंद विहार सुनहरा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हत्या के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि देर शाम सूचना पर हत्या के दो आरोपियों को पुलिस टीम ने पनियाला रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने अपने नाम विशांत सैनी निवासी ग्राम सलेमपुर और अंकुर गुर्जर ग्राम खिड़नी थाना मंडावली, जिला बिजनौर हाल निवासी प्रेमनगर रुड़की बताया है। दोनों के पास से एक बुलेट और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।