{"_id":"60e5ef628ebc3e549969a22b","slug":"two-nephews-involved-in-aunt-s-murder-arrested-roorkee-news-drn383794248","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची की हत्या में शामिल दो भतीजे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची की हत्या में शामिल दो भतीजे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग चाची की हत्या के मामले में पुलिस ने दो भतीजों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गंडासा और लाठी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
बुधवार को लक्सर सीओ विवेक कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दल्लावाला गांव निवासी मांगेराम और सुरेश पाल सगे भाई हैं। तीन साल पहले मांगेराम के बेटे सोकेस की हत्या हो गई थी। मांगेराम का कोई दूसरा बेटा नहीं था। इस पर सोकेस की पत्नी की रजामंदी पर उसकी दूसरी शादी सुरेश पाल के बेटे अमित से करा दी गई थी। सुरेश पाल का परिवार मांगेराम पर जमीन अमित के नाम कराने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर दोनों भाइयों में रंजिश चली आ रही थी। तीन जुलाई को रंजिश के चलते सुरेश पाल, उसके बेटे गुरदीप, अमित और अंकित ने धारदार हथियारों से मांगेराम की पत्नी कमलेश की हत्या कर दी थी। मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सीओ ने बताया कि लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर एक फैक्टरी के पास से मंगलवार रात अमित और गुरदीप को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त गंडासा और लाठी बरामद की गई है। दोनों को जेल भेज दिया है। साथ ही फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में एसओ अभिनव शर्मा, एसआई आशीष शर्मा, विनोद भट्ट, आशीष नेगी, कल्पना शर्मा और सिपाही राजीव कुमार, सुधीर कुमार, धर्मवीर सिंह, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, यशवंत खत्री, अशोक कुमार व महीपाल सिंह शामिल रहे।