{"_id":"6a3432bf0c095d007801e83c","slug":"two-miscreants-arrested-for-broad-daylight-shooting-in-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-998927-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रुड़की में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रुड़की में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
दिनदहाड़े जेल के बाहर एक खोखे पर खड़े युवकों के गुट पर बाइक सवारों बदमाशों के फायरिंग करने में मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में बीते शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग दबिश दे रही है।
गंगनहर कोतवाली को सड़क वाली मस्जिद गांव रामपुर निवासी अफजाल ने तहरीर देकर बताया था कि पुत्र का दोस्त समीम रुड़की जेल में बंद इंतजार निवासी रामपुर से मिलने गया था। तभी वहां रंजिश के कारण नईम उर्फ लक्खा गुट ने बाहर खड़े युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। एक खोखे के पास खड़े युवकों ने किसी तरह से इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई थी।
पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में नईम उर्फ लक्खा, नदीम, सुहेल उर्फ चीनू निवासी गांव पुहाना कोतवाली भगवानपुर, समीर निवासी इस्लामनगर रुड़की कोतवाली, गांव खाताखेड़ी कोतवाली झबरेड़ा शमशेर समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बीते शनिवार को समीर निवासी गली नं. 6 रामपुर चुंगी कोतवाली गंगनहर रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि नदीम निवासी पुहाना कोतवाली भगवानपुर और शमशेर निवासी खाताखेड़ी कोतवाली झबरेड़ा को गिरफ्तार किया है। फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।