{"_id":"67dc5b511ac8006dc80591c2","slug":"two-members-of-motor-wire-thief-gang-arrested-knife-and-bike-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-645301-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मोटर तार चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मोटर तार चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चाकू और बाइक बरामद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेल के मोटर से तार चोरी किए जाने की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तार चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 65 किलो तांबे का तार और दो चाकू के साथ ही मोटर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार व एक बाइक बरामद की गई है।
कोतवाली क्षेत्र में बीते करीब एक माह में किसानों के खेतों में ट्यूबवेल पर लगाए गए मोटर को तोड़कर उसमें से तांबे की तार चोरी किए जाने के करीब 18 मामले सामने आए थे। अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से पुलिस ने चिह्नित करते हुए बुधवार रात को रुड़की मार्ग के पास से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
तलाशी लिए जाने पर आरोपियों से तांबे के तार और दो चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अलीजान व शहजाद निवासीगण ग्राम पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताए। उन्होंने क्षेत्र के ढाढेकी, सलेमपुर बक्काल, लक्सर गांव और मखियाली में खेतों में लगे सिंचाई मोटर से तांबे का तार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेतों में छिपाकर रखे गए 65 किलो तांबे की तार बरामद की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला, चौकी प्रभारी नवीन चौहान, उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, पंचम प्रकाश, रियाज अली, शूरवीर तोमर, कांस्टेबल गंगा सिंह, रविंद्र चौहान व किशोर नेगी शामिल रहे।