फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two groups of youths clashed, sticks and sticks went fiercely

युवकों के दो गुटे भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

Sun, 06 Mar 2022 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youths clashed, sticks and sticks went fiercely
युवकों के दो गुट बीच हाईवे पर भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। हाईवे पर युवकों को मारपीट करते देख भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कई युवक भाग गए। पुलिस ने मारपीट में घायल दो युवकों को अस्पता में भर्ती कराया। साथ ही मारपीट करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर चौक के पास जेल के सामने शनिवार शाम युवकों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। युवक मारपीट करते हाईवे पर आ गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। वाहन बीच हाईवे पर ही रुक गए। इससे हाईवे पर एक साइड पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भाग गए। इस बीच मौके पर दो युवक घायल मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवकों में जमकर मारपीट
मालवीय चौक पर दो युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से युवकों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच दोनों युवकों में जमकर मारपीट हो गई। काफी देर तक युवक हाईवे पर मारपीट करते रहे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले युवक फरार हो गए। पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed