फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two cars accident on the highway

हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, जमकर मारपीट

Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two cars accident on the highway
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दो कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कार सवार दो लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। इसके बाद चालकों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कार सवारों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली के संगम विहार निवासी एक परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था। रुड़की में सोलानी नदी के पास सामने से आ रहे देवबंद निवासी एक व्यक्ति की कार से टकरा गई। इससे दोनों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वहीं, देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कार समेत कोतवाली ले गई। जहां कार सवारों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। देवबंद के कार सवार ने दिल्ली निवासी कार सवार पर नींद में होने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद दोनों कार सवार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed