फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two brothers were shot in money transaction, case of murder registered against seven

Roorkee News: पैसों के लेनदेन में दो भाइयों को मारी थी गोली, सात पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were shot in money transaction, case of murder registered against seven
पैसों के लेनदेन में कार सवार दो युवकों ने दो भाइयों को गोली मारी थी। इसमें से एक की हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई थी। दूसरे भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लंढौरा कस्बे के मोहल्ला हसनबाग मालावाला निवासी ताजिम (25) पेंटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह रुड़की-लक्सर हाईवे पर एक गन्ना कोल्हू के पास खड़ा था। इस बीच उसके पास एक कार आकर रुकी और उसमें से दो युवक नीचे उतरकर ताजिम के पास पहुंचे थे। इस बीच पैसों के लेनदेन में ताजिम की युवकों से नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद दोनों युवक कार में जाकर बैठ गए थे। इस बीच कार सवार एक युवक ने ताजिम पर गोली चला दी थी। गोली उसके पैर में जा लगी थी।
विज्ञापन




गोली की आवाज सुनकर गन्ना कोल्हू पर काम कर रहे ताजिम का भाई इकराम (28) मौके पर पहुंचा था। उसने कार सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया उसपर भी गोली चला दी थी। गोली इकराम के पेट के निचले हिस्से में लगी थी। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने इकराम की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में देर रात तक मृतक के जीजा की ओर से तहरीर दी गई। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सन्नी, अंकुश निवासी मुंडलाना, मंगलौर और निपुल उर्फ छोटा निवासी ब्रह्मपुर जट्ट, मंगलौर एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्यारोपियों की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed