फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two brothers and mother attacked in land dispute, case registered

Roorkee News: जमीनी रंजिश में दो भाई और मां पर हमला, केस दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two brothers and mother attacked in land dispute, case registered
I
विज्ञापन

IIएक व्यक्ति ने जमीनी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के खड़ंजाकुतुबपुर गांव निवासी अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां ने वर्ष 2019 में लगभग डेढ़ बीघा जमीन खरीदी थी। इसका दाखिल खारिज भी उनकी मां के नाम पर है। बताया कि इस जमीन से निकलकर वह अपने दूसरे खेत पर आते-जाते हैं। आरोप है कि चंद्रपाल उनसे रंजिश रखता है। शुक्रवार को वह अपने भाई मोहित के साथ खेत पर धान की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी चंद्रपाल, उसके बेटे बिट्टू और अजय उर्फ अरुण निवासी केहड़ा, लक्सर हाथों में लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने दोनों भाइयों और उनकी मां पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed