{"_id":"61ae2b114223c97faf46439e","slug":"two-bikes-and-goods-damaged-due-to-truck-overturning-roorkee-news-drn3980275163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो बाइकें और सामान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदा ट्रक पलटा, दो बाइकें और सामान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से मिठाई की दुकान में रखे दो डीप फ्रीज और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रक पलटते देख लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बीच से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया।
सोमवार सुबह रामपुर रायघटी गांव स्थित गन्ना तौल केंद्र से एक ओवरलोड ट्रक गन्ना लेकर आ रहा था। जैसे ही वह भिक्कमपुर गांव के चौराहे पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे हलवाई की दुकान का सामान और दो बाइकें दब गईं। ट्रक पलटता देख मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। गांव के बीच से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर उन्होंने हंगामा कर दिया।
सूचना मिलते ही भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। श्रवण कुमार, अमित कुमार, रोहिताश, पंकज कुमार, योगेंद्र पंवार, सुमित चौधरी, इकबाल, मोहर सिंह ने बताया कि गांव के बीच से सुबह से शाम तक गन्ने और खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इसके चलते बड़ा हादसा होने की आशंका रहती है। कई बार ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग गई, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।