फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for stealing a loader loaded with paint

लाखों के पेंट से लदे लोडर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing a loader loaded with paint
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़ा गया पेंट से भरा चोरी हुई गाड़ी। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने लाखों रुपये के पेंट से लदे लोडर चोरी करने के आरोप में देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने लोडर चुराकर लाखों का माल पुरोला में अपने परिचित के घर छिपाया दिया था। पुलिस ने दोनों को लोडर समेत देहरादून से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि जितेंद्र सैनी निवासी बंजारावाला, निकट कारगी चौक, देहरादून ने बताया था कि वह सात अक्तूबर को करीब ढाई लाख रुपये का पेंट लोडर में लादकर रुड़की के मलकपुर माजरा आए थे। रात के समय लोडर को एक दुकान के बाहर खड़ा करके वह अपने परिचित के घर सोने चले गए थे। सुबह मौके पर गए माल समेत लोडर गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक संदिग्ध बाइक सवार ट्रेस हुआ। पुलिस ने जब जितेंद्र सैनी को फुटेज दिखाई तो उसने बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून का कर्मचारी है। पुलिस की एक टीम रविवार को देहरादून पहुंची और झाझरा स्थित बालाजी मंदिर के पास से शाहिद निवासी सिंगल मंडी, कुसुम विहार, लक्खी बाग, थाना पटेल नगर, देहरादून और पवन निवासी भंडारी बाग सोनिया कॉलोनी, थाना पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से लोडर, मोबाइल, लोडर की डुप्लीकेट चाबी और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। पूछताछ में शाहिद ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर का कर्मचारी है। उसकी और पवन की जितेंद्र सैनी से कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी। पवन के पास जितेंद्र के लोडर की चाबी थी। इसकी मदद से उन्होंने लोडर को चोरी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लाखों का पेंट उत्तरकाशी के पुरोला में अपने किसी परिचित के घर छिपाया है। दोनों को रिमांड पर लेकर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed