फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for illegal recovery from passengers at Narsan border

नारसन बॉर्डर पर यात्रियों से अवैध वसूली में दो दबोचे

Tue, 17 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegal recovery from passengers at Narsan border
रुड़की में नारसन बार्डर पर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों का खुलासा करते एसपी देहात ? - फोटो : ROORKEE
ग्रीन कार्ड, फिटनेस और हिल लाइसेंस बनाने के नाम पर चारधाम जाने वाले यात्रियों से अवैध वसूली में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो प्रिंटर, लैपटॉप और हजारों की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में अवैध वसूली करने में कुछ लोगों के नाम और सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात कार्यालय में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर अवैध वसूली के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए आने वालों के लिए ऑनलाइन ग्रीन कार्ड, फिटनेस और हिल लाइसेंस की अनिवार्यता है। इसके लिए नारसन बॉर्डर पर एआरटीओ की ओर से काउंटर बनाया गया है। बाहर से आने वाले यात्रियों के ग्रीन कार्ड और रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। मामले में शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एआरटीओ की ओर से मंगलौर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस अवैध वसूली करने वालों की तलाश कर रही थी। एसपी देहात ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अवैध वसूली करने वाला एक व्यक्ति हाईवे किनारे शाकुंभरी होटल के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अनीस निवासी मोहम्मद सरबट गेट, मुजफ्फरनगर और पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तीन ड्राइविंग लाइसेंस, तीन गाड़ी के फोटो स्टेट कागज और 4500 रुपये बरामद किए। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुजफ्फरनगर में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम करता था। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद वह चार दिन पूर्व नारसन आ गया था। यहां पर वह ग्रीन कार्ड और हिल लाइसेंस बनाने का काम करने लगा। वह प्रत्येक गाड़ी से तीन से चार हजार रुपये लेता था। 1500 रुपये साइबर कैफे संचालक और एक हजार रुपये फिटनेस व हिल लाइसेंस बनवाने वाले दलाल को देता था। इसके बाद वह उसे एक हजार से सौ रुपये बच जाते थे। बताया कि दो दिन पूर्व उसने पानीपत के यात्रियों से दस हजार रुपये लिए थे। सोनू निवासी रुड़की से से ग्रीन कार्ड और लाइसेंस बनवाए थे। साथ ही संजीव कुमार उर्फ विक्की निवासी खेड़ाजट्ट, मंगलौर से भी कार्ड बनवाने का काम करवाया था। पुलिस ने नासरन बॉर्डर पर उसके कार्यालय पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में विक्की ने अवैध वसूली की बात स्वीकार की है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

15 से 20 लोगों के नाम आए सामने
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच में सामने आया है नारसन-पुरकाजी बॉर्डर पर 15 से 20 लोग यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इन लोगों के नाम और पते नोट कर लिए गए हैं। इन सभी की तस्दीक की जा रही है। तस्दीक करने के बाद इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, एसएसआई रफत अली, एसआई बृजपाल सिंह, सिपाही सोबन सिंह, भाष्कर, तेजेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, आदेश कुमार और जल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed