फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two accused who hypnotized a woman and looted her earrings and mobile phone were arrested

Roorkee News: सम्मोहित कर महिला से कुंडल और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी पकड़े

Sat, 13 Sep 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused who hypnotized a woman and looted her earrings and mobile phone were arrested

विज्ञापन
रुड़की। महिला और उसके दो बेटों को सम्मोहित कर कुंडल और मोबाइल लेकर फरार होने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुंडल बेचकर जुटाई गई करीब 28 हजार रुपये की नकदी और दोनों मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।


शनिवार को एसपी देहात शेखर सुयाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम शिव चौक रामपुरी, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर (उप्र) निवासी रेखा अपने दो बेटों के साथ रुड़की आई थी। नगर निगम पुल के पास दो युवक उनसे मिले और पारिवारिक समस्या का हवाला देकर बातचीत करने लगे। इस दौरान युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि उनकी परेशानियों का समाधान संभव है, लेकिन इसके लिए महिला को पीले धातु के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। इस बहाने उन्होंने रेखा के कानों से कुंडल उतरवाए और मोबाइल फोन भी ले लिए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि दोनों बदमाश सोलानी पार्क के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने शादाब निवासी अब्दाल साहब रोड, चारमीनार के पीछे थाना कलियर और साजिद निवासी ग्राम हरेटी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर (उप्र), हाल निवासी नई बस्ती थाना कलियर को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो मोबाइल और 28,070 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नकदी उन्होंने महिला के कुंडल बेचकर हासिल की थी। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है, जिन्होंने कुंडल खरीदे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed