{"_id":"68af4ccfccf481b82107df98","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-wire-from-motor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-774328-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मोटर से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मोटर से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेल पर लगे मोटर से तार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों फरमान व सारिक को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 किलो तांबे का तार बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी प्रेरित अग्रवाल और निशांत शर्मा के खेतों में लगी ट्यूबवेल की मोटर से 25 अगस्त की रात को चोरी हुई थी। इसके अलावा मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी नरेश कुमार के खेत से भी तीन जुलाई को तार चोरी की गई थी। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार को आरोपी फरमान निवासी आदर्श कालोनी व सारिक निवासी लक्सरी वार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया।