{"_id":"69b4135f04470558f60424fe","slug":"turmeric-and-ginger-seeds-will-be-available-benefits-will-be-available-in-limited-quantities-roorkee-news-c-5-1-drn1027-920515-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हल्दी और अदरक के बीज होंगे उपलब्ध, सीमित मात्रा में मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हल्दी और अदरक के बीज होंगे उपलब्ध, सीमित मात्रा में मिलेगा लाभ
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों को उद्यान विभाग की ओर से मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत हल्दी और अदरक के उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान सचल दल केंद्र रुड़की पर अगले दो से तीन कार्य दिवस के भीतर बीज उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद किसानों को निर्धारित दरों पर वितरण शुरू किया जाएगा।
उद्यान विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हल्दी का बीज 17.20 प्रति किलोग्राम और अदरक का बीज 64 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध होगा इसलिए इसका वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा।
रुड़की उद्यान निरीक्षक अनुसूया प्रसाद ने बताया कि जो भी किसान हल्दी और अदरक के उच्च गुणवत्ता वाले बीज लेना चाहते हैं वे उद्यान सचल दल केंद्र रुड़की में संपर्क कर अपनी डिमांड दर्ज करा सकते हैं। बीज का वितरण किसानों की ओर से दी गई लिखित डिमांड के आधार पर क्रमवार किया जाएगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मसाला फसलों को बढ़ावा देने के लिए विभाग लगातार किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। हल्दी और अदरक की खेती किसानों के लिए लाभकारी मानी जाती है और बाजार में इनकी मांग भी अच्छी रहती है। ऐसे में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों को अपनी अदरक की फसल का बीमा कराना है उन्हें बुआई प्रमाणपत्र बनवाना होगा। इसके लिए यदि किसान ने बीज विभाग से या किसी अन्य स्थान से खरीदा है तो खरीद की बिल रसीद साथ लाना अनिवार्य है। उद्यान विभाग ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते केंद्र पर संपर्क कर अपनी मांग दर्ज कराएं ताकि बीज वितरण के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।