{"_id":"5886365e4f1c1ba333cf406f","slug":"tt-has-set-in-train-a-fake-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में वसूली करते फर्जी टीटी धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में वसूली करते फर्जी टीटी धरा गया
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ ने लक्सर रेलवे स्टेशन से फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीटी का बैज, आईकार्ड, कोट और अन्य नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी धामपुर बिजनौर का बताया जा रहा है।
घटनाक्रम के अनुसार सेामवार को हावड़ा अमृतसर ट्रेन में नजीबाबाद से एक फर्जी टीटी चेकिंग कर रहा था। मामले की जानकारी किसी ने फोन कर लक्सर जीआरपी को दी। इस पर हावड़ा अमृतसर ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी तो जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने टीटी की वेशभूषा में उपस्थित एक युवक से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम अनुराग राजपूत पुत्र अजेंद्र राजपूत निवासी भटयाना खुशहालपुर थाना धामपुर बिजनौर बताया। संदेह होने पर उसे थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने फर्जी टीटी बनकर ट्रेन में ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से फर्जी टीटी बनकर ट्रेनों में चेकिंग कर रहा था। जांच में उसके पास से 3320 रुपये, आईकार्ड, बैज बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन