{"_id":"67df004023ec7255f20928ba","slug":"truck-theft-accused-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-646893-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिझौली मार्ग से चोरी 10 टायरा ट्रक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
शनिवार को कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि रुड़की के रामनगर निवासी भूपेंद्र का 10 टायरा ट्रक शुक्रवार को बिझौली मार्ग से चोरी हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान जांच में पाया गया कि चोरी किए गए ट्रक को मुजफ्फरनगर की ओर ले जाया गया है। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिझौली से चोरी हुए 10 टायरा ट्रक का आरोपी झबरेड़ा तिराहे पर खड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम बरिंद्र उर्फ लाडा निवासी गोविंदपुरम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया है। आरोपी ने ट्रक चोरी करना स्वीकार किया है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।