{"_id":"f50693803e55389939c857f1ab04686c","slug":"truck-loaded-with-chemical-caught-fire-on-higway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर धू-धूकर जल उठा कैमिकल से लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर धू-धूकर जल उठा कैमिकल से लदा ट्रक
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार दिल्ली हाइवे पर कैमिकल से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर पानी पीने गया था। इसी बीच ट्रक के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। जलती हुई चिंगारी ट्रक पर गिरते ही वह धू धूकर जलने लगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का कैमिकल व ट्रक जलकर राख हो गया।
ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से ड्राइवर हुकुम सिंह ट्रक में कैमिकल भरकर मंगलौर के लिए निकले थे। रुड़की पहुंचने पर सोलानी पुल के पास ड्राइवर ने ट्रक किनारे लगाया और पानी पीने चला गया। ट्रक के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक फाल्ट हो गया और जलती हुई चिंगारी ट्रक में रखे कैमिकल के ड्रम पर गिर गई।
अचानक कैमिकल ने आग पकड़ ली। चंद मिनट में ही ट्रक आग का गोला बन गया। जिससे हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम रुड़की से मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी बीएल डबराल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, घटना कोई जनहानि नहीं हुई है। आग तार की चिंगारी गिरने से लगी थी।