{"_id":"61ba303ac92061447201bf8a","slug":"truck-driver-collided-for-not-giving-side-roorkee-news-drn398871535","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने साइड नहीं देने पर मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने साइड नहीं देने पर मारी थी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलानी पुल पर हुए हादसे में घायल चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक ने साइड नहीं देने पर जानबूझकर टक्कर मारी थी। इससे इतना बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार सुबह लक्सर-रुड़की मार्ग पर डोसनी के पास सोलानी नदी पुल पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली पुल से नीचे गिर गई थी। इसमें नगला इमरती निवासी चांद और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ट्रैक्टर चालक जितेंद्र व रितिक घायल हो गए थे। पुलिस ने ट्रक चालक का पीछा कर कुआंखेड़ा के पास पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने चालक के होश में आने पर बयान दर्ज किए। उसने बताया कि सोलानी पुल से पहले ट्रक चालक की साइड नहीं देने पर उससे बहस हुई थी। सड़क पर मोड़ होने एवं ट्रैक्टर-ट्राली में लोड होने के कारण वह साइड देने में वह असमर्थ था। जैसे ही वह पुल पर आया तो उसने साइड दी थी। इसके बाद ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस कारण हादसा हुआ है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बयान के आधार पर ट्रक चालक तस्लीम निवासी गांव मोहितपुर, भगवानपुर को दुर्घटना का जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।