फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Truck collides with tempo, one killed, seven injured

ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Thu, 09 Jun 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with tempo, one killed, seven injured
भगवानपुर स्थित रायपुर में टेंपू व ट्रक की टक्कर में हुई एक की मौत के बाद रुड़की सिविल अस्पताल के प? - फोटो : ROORKEE
ट्रक और टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे चौल्ली शहाबुद्दीनपुर की ओर से एक टेंपो सवारी लेकर भगवानपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही टेंपो ग्राम रायपुर चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से टेंपो में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टेंपो में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कामिल (24) निवासी सफरपुर, रुड़की को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में टेंपो चालक गुलफाम निवासी शाहपुर, भगवानपुर और सवारी सचिन कुमार निवासी ग्राम मंडावर, जुबैर निवासी ग्राम छुटमलपुर जिला सहारनपुर, आदिल निवासी ग्राम खाताखेड़ी, महफूज निवासी ग्राम सिसौना, ताहिर निवासी ग्राम फतेहपुर जिला सहारनपुर, खातून निवासी ग्राम तलहेड़ी जिला सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed