फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Trader missing under suspicious circumstances found in Delhi

संदिग्ध हालात में लापता व्यापारी दिल्ली में मिला

Thu, 17 Dec 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trader missing under suspicious circumstances found in Delhi
लक्सर। रुड़की के व्यापारी से दो लाख रुपये लेने के बाद संदिग्ध हालात में गायब हुआ लक्सर का व्यापारी परिजनों को दिल्ली में मिल गया है। पुलिस गायब हुए आढ़ती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। अब आढ़ती के परिवार वाले उसे दिल्ली से साथ लेकर लक्सर पहुंचे। पुलिस ने आढ़ती के मिलने की जानकारी की पुष्टि की।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी जितेंद्र चौधरी एवं उनके परिवार के लोग व्यापारी हैं। उनकी लक्सर में आढ़त होने के साथ ही क्षेत्र में दो अपने निजी पेट्रोल पंप पर भी हैं। जितेंद्र चौधरी हरिद्वार सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि भी हैं। उनका छोटा भाई सुभाष चौधरी आढ़त पर कार्य संभालते हैं। 14 दिसंबर को वह रुड़की के एक व्यापारी से माल का हिसाब करने के लिए गए थे। उसके बाद वह उसी दिन शाम को लगभग तीन बजे रुड़की के अनाज मंडी के व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर लक्सर के लिए निकले थे। इसके बाद वह संदिग्ध हालत में लापता हो गए थे। उसके बाद जितेंद्र चौधरी ने लक्सर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच परिजन भी उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बृहस्पतिवार को परिवारवालों को सुभाष चौधरी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। परिजन सुभाष चौधरी को दिल्ली से लक्सर के लिए लेकर चल पड़े। उधर कोतवाली के एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि व्यापारी अपने परिवारवालों को ठीक-ठाक दिल्ली में मिल गया है। व्यापारी से लक्सर पहुंचने पर उनके गायब होने के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed