फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Toll plaza will be surrounded on 16th

मृतक कर्मचारी के समर्थन में 16 को होगा टोल प्लाजा का घेराव

Thu, 11 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza will be surrounded on 16th
भारतीय किसान यूनियन अंबावत मृतक कर्मचारी के परिजनों के समर्थन में 16 नवंबर को टोल प्लाजा का घेराव करेगा। संगठन टोल प्लाजा के मृतक कर्मचारी के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करेगा। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
विज्ञापन

रुड़की के रामपुर चुंगी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावत के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी ने कहा कि टोल प्लाजा के मृतक कर्मचारी को लेकर कुछ किसान संगठन राजनीति कर रहे हैं, भाकियू अंबावत इसे बरदाश्त नहीं करेगा। संगठन मृतक के परिवार के साथ है। संगठन ने मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी की मांग की है। इस मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारी 16 नवंबर को कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा जाएंगे। यदि उनकी इन मांगों को नहीं माना गया तो वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को नोएडा में एक किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द ही रुड़की पहुंचकर किसानों से संपर्क करेंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा कि कुछ लोग किसान संगठनों के नाम पर अपनी गलत राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का विरोध कर उनके संगठन के पंजीकरण की जांच प्रशासन से करवाई जाएगी। इस मौके पर गुर्जर महासभा के अध्यक्ष अनूप चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, प्रदेश सचिव तालिब हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता रोबिन पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अली, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सागर और आशिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed