फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thugs stole Rs 1 lakh while shopping online

Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग करने पर ठगों ने एक लाख की रकम उड़ाई

Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thugs stole Rs 1 lakh while shopping online
एक बिजली मैकेनिक को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद भी सामान नहीं पहुंचा। मैकेनिक ने कंपनी के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो ठगों ने एक और एप डाउनलोड करने की बात कही। मैकेनिक ने एप डाउनलोड किया तो खाते से एक लाख रुपये की रकम उड़ा दी। मैकेनिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक का काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उन्होंने एप पर जाकर ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सामान का ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया था लेकिन इसके बाद भी सामान उनके घर पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कंपनी के मोबाइल नंबर पर कॉल की। इसपर बताया गया कि किसी कारण के चलते एप में कमी आ गई है अब उन्हें दूसरा एप डाउनलोड करना होगा। दूसरा एप डाउनलोड करने पर वह फिर से सामान की शॉपिंग कर सकते हैं और उन्हें दोबारा पेमेंट नहीं करना होगा। ऐसा करने पर उनके बताए पते पर सामान पहुंच जाएगा। इस पर उन्होंने दूसरा एप डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड करते ही उनके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed