फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three youths arrested for smuggling beef

गोमांस की तस्करी के आरोप में तीन युवक पकड़े

Wed, 08 Mar 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की। Updated Wed, 08 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोमांस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने कार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि एक आरोपी भाग निकलने में सफल रहा। तीनों के पास से 20 किलो  मांस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मांस गाय का है। जिसे वह तस्करी कर रुड़की ला रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

कोतवाली रुड़की पुलिस को बजरंग दल के सदस्यों ने सूचना देकर बताया कि एक इंडिगो कार में हरिद्वार की ओर से गो मांस रुड़की लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मलकपुर चुंगी पर चेकिंग के दौरान कार को रोका। कार के रुकते ही एक युवक उससे निकलकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया । कार में सवार तीन अन्य युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 20 किलोग्राम मांस और गोकसी में प्रयुक्त होने वाले औजार मिले। पुलिस कार सहित तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शाहरुख पुत्र जाहिद निवासी बढ़ेडी, मोनू निवासी बढ़ेडी और अब्दुल सत्तार निवासी देवबंद बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि  पूछताछ में तीनों ने बताया कि यह मांस गाय का है। जिसे वह बढ़ेड़ी गांव से लाए हैं। इस मांस को रुड़की स्थित एक मांस की दुकान पर देना था। पुलिस ने बताया कि मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा रहा है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गोकसी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रुड़की। क्षेत्र में बढ़ती गोकसी को देखते हुए हिन्दू संगठन के लोग बुधवार को एसपी देहात मणि कांत मिश्रा से मिले। संगठन के लोगों ने एसपी देहात को बताया कि क्षेत्र में आसपास कई ऐसे गांव हैं जहां पर गोकसी हो रही है। संगठन के लोगों ने एसपी देहात से मांग करते हुए कहा कि गोकसी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ाई से अभियान चलाया जाए। ताकि गोकसी पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेंट्रो कार से गोमांस मिला, दो गिरफ्तार
भगवानपुर। पुलिस ने एक सूचना पर सिकंदरपुर गांव के समीप से एक सेंट्रो कार को पकड़ा है। कार में मांस रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह गो मांस है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक युवक मौके से भाग निकलने में सफल हो गया है।

भगवानपुर थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी कि एक सेंट्रो कार से गो मांस की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने सिकंदरपुर गांव के  समीप घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर एक आरोपी कार से निकलकर भाग गया। जबकि दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें मांस बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि बरामद मांस गाय का मांस है। जिसे वह सिकंदरपुर गांव से ही ला रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। भगवानपुर थाने की कालीनदी चौकी प्रभारी दिलबर सिंह ने बताया कि मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। सेंट्रो कार को सीज कर दिया गया है। बरामद मांस करीब एक क्विंटल है। जिसे नष्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed