{"_id":"6815091af1f2ae282205476e","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-eight-bikes-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-680034-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई आठ बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों अलग - अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने के निर्देश दिए थे। पुलिस की एक टीम वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी। इस बीच कुछ अहम सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने लक्सर-हरिद्वार मार्ग से तीन युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम साहिल अंसारी, गुलजार अली और आरिस निवासीगण बसेड़ी कोतवाली लक्सर बताए। उन्होंने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अकबरपुर गांव के मार्ग पर स्थित एक खंडहर में छिपाकर रखी गई चोरी की आठ बाइकें बरामद कीं। इनमें लक्सर क्षेत्र से चोरी की गई चार बाइकों के अलावा रुड़की और कलियर से चोरी की गईं बाइकें शामिल हैं।
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल और शादी वाले घरों से उठाते थे बाइक
पकड़े गए युवक शातिर हैं। वह बैंक्वेट हॉल और घरों में शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यहां भीड़भाड़ और अधिक संख्या में वाहनों के खड़े रहने के दौरान पकड़े जाने का खतरा कम रहता था। चोरी किए गए वाहनों को वह औने-पौने दाम पर बेच दिया करते थे। बदले में मिले पैसों को वह अपने शौक पूरा करने पर खर्च किया करते थे।