{"_id":"614777d48ebc3ebd6b0d2746","slug":"three-teams-entered-the-semi-finals-roorkee-news-drn3909076113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल की तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल की तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रुड़की ब्लॉक के तांशीपुर गांव में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन विभिन्न मैचों में तीन टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डे-नाइट चलने वाले टूर्नामेंट का सोमवार को समापन होगा।
तांशीपुर में रविवार को शुरू हुए वॉलीबाल टूर्नामेंट का त्यागी समाज रुड़की के अध्यक्ष नवीन त्यागी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से नई नई खेल प्रतिभाएं उभर कर क्रीड़ा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगी। वहीं उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी अमीलाल वाल्मीकि ने कहा कि गांवों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवा रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं और उनके व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास भी होता है। टूर्नामेंट में ब्रह्मपुरी, सरसावा, ओम एकेडमी, राजदीप और तांशीपुर क्लब सहित 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार को आयोजित मैच में तांशीपुर, झबीरन और मुजफ्फरनगर की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर सेमीफानइल में प्रवेश किया। सोमवार को टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को शील्ड और रनर अप टीम के खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार त्यागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन त्यागी, प्रवीण त्यागी, विनीत धीमान, विनय चौधरी और विनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।