फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three new incidents of oil theft from wires and transformers

Roorkee News: तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की तीन नई घटनाएं

Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three new incidents of oil theft from wires and transformers
क्षेत्र में विद्युत तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। पुलिस ने तीन नए मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि चोरों ने हाल ही में निरंजनपुर गांव में गोविंद सिंह रावत के निजी नलकूप से 600 मीटर विद्युत तार और विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। साथ ही महिला प्रमिला निवासी ग्राम केवलपुरी के खेत से चोरों ने 450 मीटर एलटी विद्युत लाइन चोरी कर ली। इसके अलावा कुड़ी भगवानपुर गांव में किसान विनोद कुमार के निजी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चोरी कर लिया।
विज्ञापन




किसानों के खेत में जाने पर उन्हें तार और ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी होने का पता लगा। सूचना पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विभाग की तहरीर पर पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed